प्लेटलेट कम होने पर मरीज व परिजन घबरायें नहीं : डा. संजय सिंह
मऊ। शारदा नारायण हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा0 संजय सिंह नें बताया कि इन दिनों प्लेटलेट्स कम के मरीजों में काफि वृद्वि हुई है इस समय शारदा नारायण हास्पिटल में कई मरीज भर्ती हैं जो बलिया, गाजीपुर से हायर सेंटर के लिये भेज दिया गया था जिनके प्लेटलेट्स बहुत ही कम हो गये थे आज शारदा नारायण हास्पिटल के कम्पानेंट (प्लेटलेट) ब्लड बैंक सेंटर से प्लेटलेट चढाकर सभी मरीजों को सही किया गया है। यह बहुत गौरव कि बात है कि बलिया, गाजिपुर, देवरिया, के बीच मऊ के शारदा नारायण हास्पिटल में कम्पानेंट (प्लेटलेट) ब्लड बैंक सेंटर है अब तक शारदा नारायण हास्पिटल के कम्पानेंट (प्लेटलेट) ब्लड बैंक सेंटर लगभग 900 से ज्यादा प्लेटलेट देकर मरिजों कों नया जीवन दिया है।
आगे डा0 संजय सिंह नें बताया कि प्लेटलेट कम से डेंगू,चिकनगुनिया, ट्रापिकल बुखार,वायरल मरिज में होने की संभावना होती है प्लेटलेट कम पर रोगी को तेज ठंड लगती है ,सिर दर्द ,कमर दर्द और आखो में तेज हो सकता है इसके साथ ही उसे लागातार तेज बुखार रहता है। इसके आलावा जोड़ो मे दर्द ,बेचैनी उल्टीया ,लो ब्लड प्रेर जैसे रोग हो सकते है। डा0 सिंह नें बताया कि प्लेटलेट कम होंने पर घबरायें नहीं ,प्लेटलेट की सेवा शारदा नारायण हास्पिटल में कम्पानेंट, प्लेटलेटद्ध ब्लड बैंक सेंटर ,मऊ में 24 घंटे उपलब्ध है। इन लक्षणो को पहचान कर व्यक्ति बिना देरी से चिकित्सक से मिले और इसका उपचार करवाये यदि इन लक्षणो के उपचार में अगर अधिक देरी हो जाए तो यह और अधिक भयावह हो सकता है। डा0 सिंह नें बताया कि प्लेटलेट कम होने पर हमारी सजगता और भी जरूरी है क्योंकि जब प्लेटलेट कम होना शुरू होता है तो बहुत ही तेजी से कम होता है और जान जाने की सम्भावना बढ़ जाती है।
