अपना जिलाखास-मेहमान

वोट का निशान दिखाईये, पिज़्ज़ा पर भी 10% छूट पाइये

(श्री प्रकाश गुप्ता)

मऊ। कुछ अलग तो कुछ अलग ही होता है, चाहे जब हो और अगर किसी विशेष अवसर पर कुछ अलग हो तो फिर उसके चर्चे भी होने चाहिए। हमने आपको युवा व्यवसायी पवन प्रधान के बारे में बताया ही था अब हम आपको बताने जा रहे हैं मऊ के दूसरे युवा व्यवसायी प्रवीण पांडेय के बारे में, मऊ में पिज़्ज़ा गैरेज के नाम से मशहूर पिज़्ज़ा, बर्गर के व्यवसायी ने भी कुछ अलग करके सोमवार को मुहीम चलाई है। नगर के नरई बांध स्थित पिज़्ज़ा गैरेज के मालिक हैं। उन्होनें भी वोट दे चुके मतदाताओं के लिये खास स्किम लाई है। प्रवीण पांडेय ने बताया की आपने अगर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है और आपकी उंगली पर स्याही लगी है तो पिज़्ज़ा गैरेज़ के लिये स्याही बहुत ही खास है। आप अपने उंगली पर लगे निशान को दिखा के पिज़्ज़ा गैरेज पर 10% का डिस्काउंट पा सकते हैं। यह छूट केवल 20 मई से 23 मई तक लागू है। मऊ के ऐसे कुछ अलग करने वाले युवाओं को बधाई आप भी अगर कुछ अलग ऐसे राष्ट्रीय पर्वों पर अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि से वोटरों के लिए करना चाहते हैं तो हमें जरूर बताएं। पिज़्ज़ा गैरेज का मोबाइल नंबर 7565883686 है। आप इस नंबर पर फोन करके पिज़्ज़ा की होम डिलेवरी सुविधा भी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *