PCS मणिमंजरी आत्महत्या की उच्चस्तरीय जांच हो : दिव्येन्दु राय
मऊ जनपद के कोपागंज विकास खण्ड के काछी कलाँ ग्रामसभा में पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी आत्महत्या की उच्च स्तरीय जांच की माँग की गई।
इस दौरान जनपद के प्रमुख समाजसेवी एवं राजनीतिक विश्लेषक दिव्येन्दु राय ने कहा की मणि मंजरी ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई यह जाँच का विषय है। जाँच तभी निष्पक्ष हो पायेगी जब इस मामले की जाँच कोई स्वतंत्र जाँच एजेंसी करे क्योंकि इस मामले आरोपियों में नेता, कर्मचारी एवं अधिकारी, ठेकेदार हैं और यह लोग स्थानीय तौर पर जाँच को प्रभावित करेंगे।
श्री दिव्येन्दु राय ने कहा की किसान की बेटी को अधिकारी बनना बहुत बड़ी तपस्या का परिणाम होता है लेकिन भ्रष्टाचारियों के चलते उनकी इह लीला समाप्त हुई है इसलिए इसके ऊपर गैंगस्टर एक्ट की तरह भी कार्यवाही होनी चाहिए एवं सभी आरोपियों की सम्पत्ति की जाँच होनी चाहिए।
मणि मंजरी प्रकरण पर राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों ने जो चुप्पी साध रखी है उसे इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।
श्री राय ने कहा की हमें उत्तर प्रदेश के मुखिया आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के ऊपर पूरा भरोसा है इसलिए हम किसान अपने कर्मस्थली अपने खेतों से मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं की इस मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू करायें एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
इस दौरान रोशन, अर्जुन, आनन्द, रोहित, फूलमती, सुलेखा आदि उपस्थित रहे।


