अपना जिला

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह ने मधुबन में इंटरलाकिंग मार्ग का लोकार्पण किया

मऊ। मधुबन के ब्लॉक फतेहपुर मंडाव के ग्रामपंचायत मोलनापुर में दयाशंकर सिंह के घर से मैनेजर सिंह के घर तक 3 लाख 62 हजार से निर्मित इंटरलॉकिंग कार्य का मधुबन ब्लाक के प्रमुख के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबदन सिंह ने किया। ब्लॉक फतेहपुर मंडाव के ग्रामपंचायत मोलनापुर में दयाशंकर सिंह के घर से मैनेजर सिंह के घर तक रास्ते के अभाव में आवागमन में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में अपने दैनिक कार्यों को करने के लिए काफी दिक्कते होती रही। ग्राम पंचायत वासियों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह से मिलकर इस रास्ते के निर्माण की मांग किया। प्रमुख प्रतिनिधि ने इस रास्ते को ब्लॉक के बोर्ड के बैठक में उठाते हुए ब्लॉक प्रमुख मीनू सिंह से निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा। जिसे गम्भीरता से लेते हुए प्रमुख ने 3 लाख 62 हजार के लागत से इन्टरलाकिंग रोड का निर्माण कराते हुए इसका लोकार्पण कर गांव के लोगों को सौगात देने का कार्य किया है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि फतेहपुर मंडाव ब्लॉक का विकास ही हमारी प्राथमिकता है। आगे कहा कि सरकार के योजनाओं को शत प्रतिशत पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
इस अवसर पर इंदल गिरी, अभिषेक सिंह, मृत्युंजय शुक्ल, मनोज गिरी, महेन्द्र पाल, अमित मिश्रा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *