मऊ में कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

@ पवन कुमार पाण्डेय मधुबन से…
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के घाघरा के बीचों बीच पटाव के दुर्गम भाग पर कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस सघन छापामारी किया जिससे कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा है। इस दौरान आधा दर्जन शराब की भट्ठियों को नष्ट करते हुए 2100 लीटर लहन नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद करते हुए पुलिस ने कारोबारियों को चिन्हित कर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस अधीक्षक सुशील धुले के निर्देश पर सीओ उमाशंकर उत्तम के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय, मय फोर्स के साथ घाघरा के बीचों बीच स्थित दुर्गम भूभाग पर पहुंच कर कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया। इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा तथा झाड़ियों का लाभ उठाते हुए पुलिस को चक्मा देकर फरार हो गए। डोन कैमरे द्वारा चिन्हित स्थानों पर पुलिस 6 भट्ठियों का तोड़ फोड़ करतें हुए 2100 लीटर लहन नष्ट किया । इस संबंध में सीओ उमाशंकर उत्तम का कहना है कि कच्ची शराब कारोबारियो को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

