प्रखर प्रवाह फाउण्डेशन ने मऊ के आनन्द कुमार को दिया कोरोना वारियर्स का सम्मान
(अशोक जायसवाल)
■ पीपीएफ के फाउण्डर एण्ड ट्रस्टी संजय राय ने बताया कि विश्व के 100 हिंदुस्तानियों को सम्मानित करने का लक्ष्य, पहली सूची में 20 वारियर्स का नाम
दिल्ली। प्रखर प्रवाह फाउंडेशन ने अपने बैनर तले विश्व के सौ कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने का बीड़ा उठाया है। मंगलवार को फाउंडेशन ने अपने पहली सूची में 20 लोगों का नाम जारी किया है जिसमें मऊ जनपद के युवा पत्रकार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े आनन्द कुमार का नाम भी शामिल है। आज जिस प्रकार पूरा विश्व कोरोना कोविद 19 महामारी से परेशान है ,उससे लड़ने को जिस प्रकार डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी, अर्द्ध सैनिक बल, स्वयं सेवी संगठनों के वालंटियर्स लगे हैं उसी प्रकार पत्रकार, समाचार पेपर्स, पत्रकार संगठन, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेव मीडिया, सोसल साइट्स पर सक्रिय लोग भी लोगों को अपने-अपने माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। इस महामारी से बचने के उपायों पर लेख, आलेख, कविताओं और खबरों को प्रसारित कर रहे थे।उत्तरप्रदेश के मऊ जिले के एक ऐसे कलमकार कलम वीर हैं जो वेव मीडिया, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के साथ अपने शब्दों के अनोखे अंदाज में लगातार सक्रिय रह कर कोरोना से संबंधित खबरों से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र की जनता और सरकार को सचेत करते रहे हैं। आनन्द कुमार ने न सिर्फ बाहर में फंसे लोगों का हर फोन रिसिव किया बल्कि उनको समय समय पर उचित मार्गदर्शन भी दिया। प्रशासन द्वारा दी जा रही जानकारियों को उन तलक पंहुचाया।
प्रखर प्रवाह फाउंडेसन ट्रस्ट इनको ‘कोरोना वारियर्स” सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। प्रखर प्रवाह फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी आरुषि ने बताया कि फाउंडेशन ऐसे वीर योद्धाओं को सम्मानित करके खुद को गौरवान्वित कर रहा है उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी के युग में किसी न किसी माध्यम से लोगों को जागरूक करना है सबसे बड़ा धर्म है ऐसे में जो लोग इस कर्म में अपनी भूमिका निभा रहे हैं वे बधाई के पात्र हैं प्रखर प्रभात फाउंडेशन के फाउंडर एवं ट्रस्टी संजय राय ने कहां की संगठन विश्व के 100 कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा है। जिसकी पहली सूची मंगलवार को 20 लोगों की जारी की गई जिसमें मऊ जिले के आनन्द कुमार का नाम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वे इस सूची में सभी शामिल लोगों का सम्मान करते हैं तथा आशा करते हैं कि वह अपने को सुरक्षित रखते हुए कोरोना जैसी महामारी से निबटने में देश और समाज का सहयोग करेंगे।
आनंद कुमार ने बताया कि उन्हें तो पता ही नहीं था कि उनका नाम विश्व के 100 लोगों में प्रखर प्रभाव फाउंडेशन द्वारा शुमार किया जाएगा हां फाउंडेशन द्वारा मुझसे मेरा बायोडाटा और फोटो मांगा गया था तथा कुछ वार्तालाप किया गया था, लेकिन यह किस लिए मांगा गया था उन्हें स्वयं नहीं पता था मंगलवार की रात्रि प्रखर फाउंडेशन के फेसबुक पेज पर मुझे मिले इस सम्मान की जब सूचना पोस्ट हुई और इसका लिंक मुझे मिला तब मुझे पता चला की फाउंडेशन ने मुझ जैसे साधारण व्यक्ति को यह सम्मान देकर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि वे प्रखर प्रवाह फाउंडेशन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

प्रखर प्रवाह फाउंडेशन के ट्रस्टी संजय राय ने बताया कि पत्रकार आनंद कुमार उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक ऐसे कलमकार कलम वीर हैं जो वेब मीडिया ,प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया में लगातार सक्रिय रह कर कोरोना से संबंधित खबरों से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र की जनता और सरकार को सचेत करते रहे ।
प्रखर प्रवाह फाउंडेसन ट्रस्ट इनको ‘कोरोना वारियर्स” सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है ।



