92 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार परमहंस सिंह का निधन
(आनन्द कुमार)

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भीटी निवासी संतोष कुमार सिंह के परिवार के सदस्य एवं जनपद के वरिष्ठ पत्रकार तथा वर्षों तक उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार रहे 92 वर्षीय परमहंस सिंह का निधन हो गया। उन्हें कल भीटी चौक पर शनिवार की सायंकाल एक साड़ ने मार दिया था, जिससे उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही परिवार सहित शुभचिंतक सहित परिजन एवं मोहल्ले वासी तथा नगर के गणमान्य लोग शोक में डूब गए लोग उनके पैतृक आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बढ़ाया।
निधन का समाचार सुनते ही ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय ने कहा कि मऊ जनपद के पत्रकारिता के सबसे पुराने वरिष्ठ पत्रकार के निधन से हमने अपना अभिभावक खो दिया। ऐसे जुझारू पत्रकार के निधन से समूचा जनपद मर्माहत है। हरिद्वार राय ने कहा कि स्वर्गीय परमहंस सिंह के निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।

