खास-मेहमान

अखिल भारतीय मद्धेशीय वैश्य सभा के युवा समिति के कोषाध्यक्ष बने नवल

■ संगठन के राष्ट्रीय युवा महामंत्री ने कोषाध्यक्ष पद के लिए किया मनोनीत

बिल्थरारोड /बलिया। नगर निवासी नवल कुमार मद्धेशिया को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के युवा समिति का कोषाध्यक्ष मनोनीत किए जाने से समाज में खुशी की लहर है। संगठन के राष्ट्रीय युवा महामंत्री रवि आर्य द्वारा उन्हें इस पद की जिम्मेदारी दी गई है।
अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य महासभा के राष्ट्रीय युवा महामंत्री रवि आर्य द्वारा नगर निवासी नवल कुमार मद्धेशिया को नवगठित युवा समिति का कोषाध्यक्ष मनोनीत करने की खबर मिलते ही समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। खबर के नगर में फैलते ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। स्वजातीय बन्धुओ द्वारा आनन फानन में लाक डाऊन के नियमों का पालन करते हुए उनका स्वागत किया गया। संगठन द्वारा उन्हें दी गई इस जिम्मेदारी पर उनका कहना था कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा करके जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह सदा खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा पूरे मनोयोग से संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। उनके इस मनोनयन पर स्वजातीय बन्धुओं द्वारा उनका स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से चंदन कुमार, नीलेश दीपू, मनीष, धन्नू, सत्यम, राहुल, आर्यन गुप्त आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *