मऊ में खुला सनायन क्लीनिक, एक छत के नीचे मिलेंगे कई डॉक्टर
० भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया फीता काटकर किया उद्घाटन
मऊ में खुला सनायन क्लीनिक, एक छत के नीचे मिलेंगे कई डॉक्टर
मऊ। पूर्वांचल के लब्ध प्रतिष्ठित जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन Dr PL GUPTA एवं उनके सुपुत्र Dr ABHISHEK GUPTA द्वारा सनायन क्लीनिक के माध्यम से जनपद के मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय लाभ देने का जो बीणा उठाया गया है, वह सभी के लिए अत्यंत ही लाभकारी और दूरगामी परिणाम देने वाला है। जनपद के मरीजों को वाराणसी, गोरखपुर तथा लखनऊ जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि उन्हें एक ही स्थान पर एक ही छत के नीचे भिन्न-भिन्न किस्म के चिकित्सकों का चिकित्सकीय परामर्श और उपचार प्राप्त होगा।यह विचार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष RAMASHRYA MAURYA के हैं। उन्होंने डॉ पी एल गुप्ता एवं डॉ अभिषेक गुप्ता द्वारा स्थापित सहादतपुरा, ब्रह्मस्थान, मऊ स्थित सनायन क्लीनिक Sanayan Clinic का फीता काटकर विधिवत ढंग से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मऊ जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिटिकल केसेस के मरीजों को बड़े शहरों में इलाज का रुख करना पड़ता था, जिसको डॉक्टर गुप्ता परिवार ने गंभीरता से समझा, और परखा और इस नवस्थापित क्लीनिक के माध्यम से मरीजों को बेहतर सेवा देने की पेशकश की है, इससे मरीज को जहां आर्थिक रूप से बचत होगी, वहीं उनके समय का सदुपयोग बढ़ेगा।
सनायन क्लीनिक के संस्थापक गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर अभिषेक गुप्ता क्लीनिक के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेदांता के विशेषज्ञ चिकित्सक, हड्डी, घुटना स्वांस, दांत, वक्ष, हृदय, लिवर इत्यादि रोगों का इस क्लीनिक में बेहतर ढंग से उपचार करेंगे। इससे मरीजों को लाभ मिलेगा, और उन्हें दूर दराज के शहरों में जाकर महंगे इलाज कराने से मुक्ति मिलेगी।
उद्घाटन के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य को क्लीनिक के संस्थापक डॉ पी एल गुप्ता द्वारा अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह और बुके भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।








