अपना जिला

काशिका गुप्ता ने 12वीं में अपनी काबिलियत का मनवाया लोहा

० शिक्षा के निरंतरता में इसी तरह का गौरव हासिल करने के लिए सतत रहूंगी प्रयत्नशील ….काशिका गुप्ता

मऊ। “पूर्वी संसार” समाचार पत्र के सम्पादक  ओमप्रकाश गुप्त की पौत्री व कृष्ण कुमार गुप्त की सुपुत्री काशिका गुप्ता ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में इंटरमीडिएट में 91प्रतिशत अंक लाकर जनपद का मान बढ़ाया है व जनपद के टॉपरों में अपना नाम शुमार किया है।

काशिका गुप्ता मऊ शहर के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल में बारहवीं कॉमर्स विषय की छात्रा रही हैं जिसने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए 91% अंक अर्जित करके विद्यालय संस्थान सहित अपने पूरे परिवारी जनों के नाम को रौशन किया है। विद्यालय द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में काशिका गुप्ता ने बताया कि भविष्य में वह एक बड़ी पत्रकार बनना चाहती है । अपने इस मुकाम में अपनी माता श्रीमती ज्योति गुप्ता पिता श्री कृष्ण कुमार गुप्त व दादा जनपद के जाने माने पत्रकार ओमप्रकाश गुप्त, बुआ इंजिनियर सलोनी गुप्ता, फूफा जी इंजिनियर अभिषेक को सम्मिलित करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से ही उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ है। काशिका गुप्ता ने आगे कहा कि वह शिक्षा के निरंतरता में इसी तरह का गौरव हासिल करने के लिए सतत प्रत्याशील रहेगी, और इस प्रवाह को वह कम नहीं होने देगी।

काशिका गुप्ता के बेहतरीन प्रदर्शन पर उसके दादा ओमप्रकाश गुप्त, प्रबंध संपादक अब्दुल अजीम खान, समाचार संपादक अखिलेश कुमार गुप्त, कोपागंज के जाने माने चिकित्सक डॉ0 सरफराज अहमद,पूर्वी संसार के संयुक्त संपादक फतेह बहादुर गुप्त, वरिष्ठ पत्रकार स्वतन्त्र कुमार गुप्त,राम मनोहर गुप्त , वरिष्ठ समाचार संपादक डॉ0अरुण कुमार मिश्र, वरिष्ठ उप संपादक सुशील कुमार पाण्डेय, होमियोपैथी चिकित्सक डॉ0 मो0 शाहिद तनवीर, पत्रकार उमाकांत तिवारी, देवेन्द्र कुशवाहा, सिद्धार्थ मौर्य, प्रदीप राय, सत्य प्रकाश गुप्ता , अरुण पाण्डेय, सुनील कुमार सिंह अजय कुमार गुप्त ,राजेश कुमार गुप्ता,वीरेंद्र कुमार गुप्त, ओम प्रकाश गुप्त, सुरेंद्र प्रसाद गुप्त सहित तमाम हस्तियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *