अमित शाह से मिले ओमप्रकाश राजभर, बिहार पर हुई बात!
नई दिल्ली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पूर्व राज्य मंत्री डॉ अरविंद राजभर ने वृहस्पतिवार को देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात किया। तीनों नेताओं की मुलाक़ात लगभग एक घंटे की रही। इस दौरान ओपी राजभर ने सामाजिक न्याय की दिशा में जातीय जनगणना का
ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व अमित शाह को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ।
ओपी राजभर ने बताया की बिहार के राजनीति को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी NDA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर सार्थक बातचीत हुई ।
साथ ही जातीय जनगणना यथा शीघ्र करने व रोहणी आयोग की रिपोर्ट को लागू करने पर सकारात्मक बातचीत हुई।कहा कि इस दौरान अनेक मुद्दो पर सकारात्मक बातचीत की।
उन्होंने बताया की अमित शाह जी आपका प्रेरणादायी मार्गदर्शन व आशीर्वाद सदैव ही नव-ऊर्जा एवं उत्साह के संचार को गति प्रदान करता है ।

