चर्चा में

अरे वाह! इस प्रदेश की सरकार देने जा रही है पेट्रोल ₹25 लीटर सस्ता

● अब देखना होगा कि दूसरे प्रदेश के कौन मुख्यमंत्री इस प्रकार के छूट पर कदम बढ़ाते हैं

हेमेंत सोरेन (मुख्यमंत्री) झारखंड

जहां पेट्रोल और डीजल की महंगाई से जनता पूरी तरह त्रस्त है। वही झारखंड की सोरेन सरकार ने एक ऐसा घोषणा कर कर पूरे देश में नजीर पेश की है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। सोरेन सरकार ने प्रदेश वासियों को नववर्ष के आगमन पर तोहफा दिया है। उन्होंने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन से झारखंड की जनता के लिए ऐतिहासिक घोषणा करते हुए जनता का दिल जीतने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड प्रदेश वासियों को पेट्रोल की खरीद पर ₹25 प्रति लीटर सब्सिडी देने का ऐलान किया है। कहा है कि झारखंड के गरीबों को यह लाभ मिलेगा। हालांकि यह राहत केवल बाइक वाहनों के मालिकों को ही मिलेगा, जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध हो। वर्तमान में रांची में पेट्रोल की कीमत ₹98. 52 पैसा प्रति लीटर है। हेमंत सोरेन सरकार हर गरीब को प्रतिमा 10 लीटर पेट्रोल सब्सिडी के तौर पर देगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घोषणा के बाद कहा कि की छूट की भरपाई खनन इलाकों में भारी वाहनों को टोल टैक्स बढ़ाकर की जाएगी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ₹25 प्रति लीटर पेट्रोल सस्ता देने का घोषड़ा करके मुख्यमंत्रियों के इतिहास में एक नजीर लिखा है। अब देखना होगा कि दूसरे प्रदेश के कौन मुख्यमंत्री इस प्रकार के छूट पर कदम बढ़ाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *