अपना जिला

75 जिले 75 घंटे 750 निकाय,अभियान में मिशन मोड में रहे सफाई कर्मी

0  पालिका द्वारा जन जागरण रैली भी की गयी आयोजित, नगरवासियों को स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने की दी गयी प्रेरणा
मऊ। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ‘‘प्रतिबद्ध 75 जनपद 75 घण्टे 750 निकाय‘‘ अभियान नगर पालिका परिषद, मऊ में मिशन मोड में जारी है। इस अभियान को सफल बनाकर नगर को कूड़ो के ढेर से मुक्त करने हेतु पालिका कर्मी पूरी रात कार्य करते हुए दिखे, तो वही लोगों को जागरुक करने हेतु पालिका परिषद द्वारा नगर के डी0ए0वी0 इण्टर कालेज व डी0सी0एस0के0 पी0जी0 कालेज से जनजागरुकता रैली निकाल कर नगरवासियों को स्वच्छ भारत मिशन से जुड़कर नगर को कूड़ा मुक्त बनाने की प्रेरणा दी गयी। रैली जैसे जैसे अपने मन्तब्य की ओर बढ़ रही थी लोगों का हुजूम शामिल होता जा रहा था। लोग स्वच्छता के प्रति भावुक, सतर्क एवं काफी गम्भीर नजर आ रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानव किसी अद्वितीय ऊर्जा श्रोत ने उन्हें अचानक प्रेरित कर दिया हो और वह स्वयं से प्रतिज्ञा कर चुके हों कि अब हम स्वयं अपने विवेक का प्रयोग कर नगर को स्वच्छ बनाने में हर सम्भव प्रयत्न करेंगे। इस रैली में पालिका कर्मियों के अतिरिक्त डी0ए0वी0 इण्टर कालेज, डी0ए0वी0 बालिका इण्टर कालेज व डी0सी0एस0के0 पी0जी0 कालेज, एन0सी0सी0 के छात्र एवं छात्राएं, अध्यापक व अध्यापिकाएं, शैक्षणिक संस्थानों के जिम्मेदार, छात्र एवं छात्रायें समेत सैकड़ो लोग शामिल हुये। इस रैली में बड़ी तादाद में पालिकी कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं नगरवासियों ने प्रतिभाग कर नगर के जन जन तक यह संदेश पहुँया कि अब हम अपने नगर को स्वच्छ रखने में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे। पद यात्रा के दौरान लोग रास्ते में पड़े प्लास्टिक व कचरों को जमा करते हुए नगर के मार्गो पर स्थित दुकानदारों से कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने का अनुरोध भी किया।
ज्ञातव्य हो कि नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा 01 दिसम्बर से 03 दिसम्बर तक लगातार 75 घण्टे का स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पालिका कर्मी दिनों रात कार्य कर कूड़ा एकत्रीकरण के दृष्टिगत संवेदनशील स्थान ‘‘GARBAGE VULNERABLE POINTS” को पूर्णतया (स्थायी रुप से) विलोपित कर स्वच्छ स्थान में परिर्वतित कर रहें। अभी तक नगर पालिका द्वारा 10 स्थानों से कूड़े के ढेर को खत्म किया जा चुका है। जिनमें मुहल्ला हट्टीमदारी स्थित मिल्लत नर्सरी स्कूल के पास पड़े लगभग 400 टन व फातिमा चौराहा कांशीराम परिसर में खाली भूमि पर पड़े लगभग 100 टन कूड़ा, ब्रहम्स्थान टैक्सी स्टैण्ड के पीछे, ढेकुलिया घाट बंधा रोड, पुरानी तहसील सत्यम हास्पिटल के सामने, डी0सी0एस0के0 पी0जी कालेज के पास, किड्स गुएकूल किंगडम स्कूल निज़ामुद्दीनपुरा आदि स्थानों पर पड़े कूड़े के ढेर को पालिका कर्मियों द्वारा खत्म किया जा चुका है।
अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत पालिका कर्मी लगातार 75 घण्टे तक नगर के कूड़ा एकत्रीकरण के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों की सफाई का कार्य कर उसे पूर्णतया स्वच्छ स्थान बनायेंगे। उन्होने बताया कि नगर पालिका द्वारा नगर में 12 जी0वी0पी0 प्वाइन्ट चिन्हित किये गये थे जहां पर कूड़ों का ढेर था। उन 12 में से 10 स्थानों को अभी तक स्वच्छ किया जा चुका है। दो स्थानों पर डोमनपुरा डोमगड़ही व मुंशीपुरा ओवर ब्रिज के नीचे पड़े कूड़ो को पालिका कर्मियों द्वारा आज हटाया जाना है। इन सभी स्थानों पर कल से सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जायेगा।
इस मौके पर सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, स्वच्छ भारत मिशन के डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर मनीष सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर पियूष सिंह, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, अवर अभियंता सी0पी0 दूबे, राजस्व निरीक्षक अमृता राय के अतिरिक्त पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी इस अभियान में उपस्थित थे तथा रैली में डी0ए0वी0 कालेज के प्रधानाचार्य देव भाष्कर तिवारी व छात्र-छात्राएं एवं अध्यपाकगण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *