Uncategorized

मऊ के सत्येन्द्र बने नेशनल कराटे एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट

(आनन्द कुमार)

मऊ। नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया (NKAI) अध्यक्ष एवं चीफ इंस्ट्रक्टर नरेंद्र सिंह मोर ने मऊ जनपद के सत्येंद्र कुमार राय को नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया (NKAI) का वाइस प्रेसिडेंट चुना है। मनोनयन पत्र सौंपने के बाद श्री मोर ने, श्री राय से आशा व्यक्त किया है कि वे कराटे क्षेत्र में अपने कुशल अनुभवों के साथ इसे और आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास करेंगे।
मऊ जनपद के विकास खण्ड कोपागंज के सहरोज गांव के मूल निवासी सत्येंद्र कुमार राय के जीवन यात्रा में कराटे का अनुभव रोम-रोम में बसा है उन्होंने शुरू से इस खेल के प्रति अपनी रुचि बनाए रखी और निरंतर नए प्रयास नई राधा के साथ आगे बढ़ते रहें श्री राय बीके बिरला ग्रुप में 30 साल तक कारपोरेट पीआर हेड के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही वे उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन के चेयरमैन रहे हैं। कराटे से उनका विशेष लगाव है तथा कराटे खेल को लोग सीखे एवं उसे समाज में खूब बढ़ावा मिले यही उनका प्रयास और मकसद है।
उनके मनोनयन के बाद देशभर में कराटे से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाइयां दी है। इसके साथ ही मऊ जनपद एवं उनके गांव सहरोज के लोग उनके इस ख्याति पर फूले नहीं समा रहे हैं।
उनके चयन पर उन्हें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्वी संसार के संपादक ओम प्रकाश गुप्त, पूर्व शाखा प्रबंधक ए.एन. राय, सुरेश कुमार यादव, अब्दुल अजीम खान, डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा, सुशील कुमार पाण्डेय, सहित सैकड़ों लोगों ने श्री राय के चयन पर उनको बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

देखें तस्वीरों के माध्यम से सत्येन्द्र राय की एक झलक…

अपने मऊ जनपद के सत्येंद्र नाथ राय आज कराटे के क्षेत्र में वाइस प्रेसिडेंट बन कर मऊ का नाम रोशन कर रहे हैं तो उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत एवं लगन है आप तस्वीरों के माध्यम से देख सकते हैं कि कैसे सत्येंद्र नाथ राय देश के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री एवं श्रीमती कुमार मंगलम बिरला अंती मंजूश्री खेतान एवं बिरला जी की बेटी एवं हिंदुस्तान अखबार की चेयर पर्सन शोभना भरतिया, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बाबा रामदेव योगी बालकृष्ण सुबह के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंत्री रामगोविंद चौधरी वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेई वरिष्ठ पत्रकार एवं आप के नेता आशुतोष कुमार, फिल्मी दुनिया के विवेक ओबराय, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, तिगमांसु ढुलिया, नीना गुप्ता, गोपाल दत्त, नीरज सूद, सौरभ शुक्ला व सुरेश रैना सहित अनेकों हस्तियां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *