अपना जिला

मताधिकार का प्रयोग एक पुनीत कार्य है : एसडीएम

चकिया / चंदौली । स्थानीय तहसील इकाई के उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार की सुबह गांधी पार्क तिराहे पर मतदाताओ को जागरूक करने तथा उन्हे शत प्रतिशत मतदान के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारम्भ सहायक निर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने किया।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है कि वह मतदान अवश्य करे। कहा कि यदि आपको लगता है कि कोई भी प्रत्याशी चुनने लायक नहीं है तो आपके पास नोटा के रूप में एक विकल्प मौजूद है। कहा कि मत प्रतिशत बढने से चुने गये प्रतिनिधि की जिम्मेदारी जनता के प्रति और बढ जाती है तथा वह जनता की समस्याओ को संसद में उठाने तथा उनको हल करने का प्रयास करता है। उन्होने उपस्थित लोगों से लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने का अह्वान किया ।
हस्ताक्षर अभियान के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह, तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, कोतवाल मिथिलेश मिश्र, वन क्षेत्राधिकारी बृजेश पांडेय, एबी सिंह, ताराशंकर यादव, वन दरोगा आनन्द दूबे, सिल्वर बेल्स स्कूल के डायरेक्टर प्रभात जायसवाल, एसआरवीएस के एएमडी श्यामजी सिंह, चौकी इंचार्ज मिथिलेश तिवारी, एसआई देवेन्द्र साहू, , नागेश पांडेय, विजय विश्वकर्मा, वैभव मिश्रा, संदीप मौर्य, राजेश चौहान, राजकुमार मोदनवाल, मनोज कुमार, उमेश शर्मा, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, कैलास जायसवाल, आलोक जायसवाल, अशोक जायसवाल, अजय गुप्ता, लव जायसवाल, लालू केसरी, इमरान अली, शैलेश गुप्ता, राजेश पटेल, फिरोज खां सहित तमाम विभागो के अधिकारी कर्मचारी, व्यापारी, किसान, महिलाएं तथा एक दुल्हा व दिव्यांग निहालू ने हस्ताक्षर पट्टिका पर हस्ताक्षर कर शत प्रतिशत मतदान के लिए आवाज बुलन्द की।
इस अवसर पर उपजा के तहसील अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, शीतला राय, प्रेमशंकर त्रिपाठी, गौरव श्रीवास्तव, मोहन पांडेय, गोविन्द केसरी, लोकेश पांडेय, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, अजय जायसवाल, दीपनारायण यादव, धर्मेन्द्र जायसवाल, प्रकाश विश्वकर्मा, अमित द्विवेदी सहित तमाम पत्रकार मौजूद थे। संचालन आशुतोष मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *