खास-मेहमान

नेपाल की बेटी भारत की बहू आज मऊ में लेगी सभासद पद की शपथ

प्रदीप सिंह/आनन्द कुमार…

मऊ। पड़ोसी देश नेपाल की बेटी और भारत की बहू मनु गुप्ता हाल ही में सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान पर मऊ जनपद में सभासद का चुनाव जीती हैं। उनके इस निर्वाचन पर भारत के मऊ तथा नेपाल के तौलिहवां में मिठाई बाँट लोगों ने ख़ुशियाँ मनाई थी। शुक्रवार को मनु गुप्ता नव निर्वाचित चेयरमैन व सभासदों के साथ अपने पद का शपथ लेंगी।

बताते चले कि नेपाल देश की कपिलवस्तु तौलिहवा निवासी हरिराम गुप्ता की बेटी मनु गुप्ता उम्र 38 साल का विवाह मऊ भारत के उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के वार्ड नंबर 9 चन्द्रभानपुर निवासी बृजेश गुप्ता से हुआ है। मनु गुप्ता पर भाजपा ने वार्ड नंबर 9 से सभासद प्रत्याशी के रूप में दांव लगाया और मनु गुप्ता ने कमल खिलाकर भाजपा सहित भारत में नेपाल का भी मान रखा। मनु गुप्ता शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। लोगों की मानें तो मऊ नाथ भंजन नगर पालिका परिषद में यह पहली बार होगा कि कोई विदेशी मूल की बेटी और भारत की बहू पहली बार सभासद पद की शपथ लेगी। चुनाव के दौरान कुछ लोगों को मालूम था कि मनु का मायका नेपाल में है। मऊ की राजनीति में आज नगर पालिका परिषद के शाही कटरा के मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में मनु का शपथ चर्चा का केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *