मऊ में NEET UG 2022 क्वालीफाई छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

तालीमी एजाज की एक शाम नई नस्ल के नाम
खबर है उत्तरप्रदेश के मऊ जनपद से जहाँ शहर के डोमन पुरा फैजी गेट स्तिथ मदरसा आलिया निस्वां में MAA फाउंडेशन द्वारा तालीमी एजाज की एक शाम नई नस्ल के नाम बहुत ही शानदार कार्यक्रम हुआ जिसमें मऊ शहर के NEET UG 2022 के क्वालीफाई छात्र छात्राओं को मेडल व मोमेंटो दे कर उनको सम्मानित किया गया। आपको बताते चले कि मऊ को बुनकरों की नगरी कहा जाता है।

मऊ के नौजवानो और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता नज़र आरही है। बच्चों ने मऊ को शिक्षा के छेत्र में प्रदेश व देश लेवल पर लेकर जा रही। इसी बीच मऊ शहर से NEET QUALIFY कर बच्चों ने एक बार फिर शहर का नाम रौशन किया। आज MAA फाउंडेशन द्वारा आज 20 छात्र छात्राओं की हौसला अफजाई कर उनको सम्मानित किया। और तालीमी छेत्र में इसी तरह परचम फहराने की मुबारकबाद भी दी।

इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता जमाल अख्तर अर्पण चेयरमैन MAA फाउंडेशन ने की नेज़ामत सलमान अबरार और अल्तमश अंसारी ने की।आपको बताते चले कि THE NATION FOUNDATION CLASSES के डायरेक्टर जमील अहमद ने बताया कि इस साल हमारे क्लास THE NATION FOUNDATION में से एक छात्रा NEET QUALIFY किया।





लेकिन आने वाले वक्त में इससे बेहतर निकालने का काम करेंगे। उन तमाम माता पिता से कहना चाहूंगा की जो NEET या कोई अन्य EXAM क्वालीफाई नही कर पाए उन बच्चों को कोशने का काम न करे उनको हौसला दे यकीनन एक दिन कामयाबी उनका कदम चूमेगी। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मौलाना इफ़्तेख़ार मिफ़्तही शैखुल हदीस जामिया मिफ्ताउलूम साहब, इंजनियर जमील अहमद THE NATION FAUNDATION के डायरेक्टर, मौलाना मज़हर आज़मी वॉइस प्रिंसीपल जामिया आलिया अरबिया, डॉक्टर शकील अहमद डायरेक्टर स्कॉलर पब्लिक स्कूल, उज़ैर अहमद गिरहस्त डायरेक्टर सर् इक़बाल पब्लिक स्कूल, डॉ ज़्याउल्लाह सीनियर लेक्चर डी. सी. एस. के. पी. जी. कॉलेज मऊ इन तमाम रहनुमाओ के सरपरस्ती में ये कार्यक्रम समाप्त हुआ।








कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान रे ऑफ ह्यूमैनिटी के कार्यकरी अध्यक्ष बेलाल अहमद, संगठन मंत्री सलमान अबरार,प्रवक्ता ओबादा हारिस, महासचिव आबिद मसूद,प्रबंधक मजहर अंसारी, उपाध्य सरफराज सिल्को कार्यकारी सदस्यों में रैय्यान,विक्टर,मासूम अली, अल्तमस अंसारी, मंज़र आलम, साकिब अयाज़, इम्तियाज नोमानी,बेलाल हारून,सद्दाम हुसैन, महमूद आलम, साकिब कमाल मरूफी आदि का रहा….

