प्रत्यूष प्रताप सिंह ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण किया
मऊ ग्राम सभा सलेमपुर पोस्ट देवलास निवासी राजकुमार सिंह के सुपुत्र प्रत्यूष प्रताप सिंह का चयन नीट के लिए हुआ है। उन्हें ALL INDIA RANK – 5930 मिला है। प्रत्यूष ने इसी वर्ष इण्टरमीडिएट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। प्रत्यूष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही इतनी बड़ी सफलता संभव हो सकी है।पहले ही प्रयास में इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। प्रत्यूष के माता-पिता अध्यापक। है। इस खुशी के मौके पर दिव्यांश राय अधिवक्ता उच्च न्यायालय और अन्य लोगों ने अपनी खुशी व्यक्त की।

