नपा के पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने थामा कांग्रेस का हाथ
मऊ। बुनकर कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को मऊ जनपद के प्रभारी पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे निर्वतमान प्रदेश सचिव जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव की उपस्थित में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद मऊ स्वर्गीय मास्टर हफीजुर्रहमान के पुत्र फिरोज कमाल, एवं मो बहाउद्दीन पुत्र मोजिबुद्दीन निवासी मुंशी पूरा ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास रखते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।


