CISF की उप निरीक्षक नेहा गुप्ता को डॉ पी एल गुप्ता ने किया सम्मानित
रतनपुरा/मऊ। कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और संघर्ष जिसके साथ है, वह आज तो जीता हुआ है कल भी उसके हाथ है, यह कहना है जनपद के जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर पी एल गुप्ता के। वे रविवार को रतनपुरा बाजार में कपिला पशु आहार डीलर रमेश कुमार गुप्ता की पुत्री कुमारी नेहा गुप्ता NEHA GUPTA जो सीआईएसएफ CISF में उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुई है, को सम्मानित करते हुए एक समारोह में व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज मातृशक्ति का परचम समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम फहरा रही है। यह बेटी भी इसका प्रतीक है।
उन्होंने आने वाली पीढ़ी का आह्वान किया कि कठोर परिश्रम से किया जाने वाला कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता। वह अपना लक्ष्य निर्धारिण की तरफ बढ़ता है। अभ्यर्थी कमर कसकर आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। इसलिए की आने वाले दिनों में प्रत्येक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बहुत कठिन होगी , इन कठिन प्रतिस्पर्धाओं में विजय प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि कठोर परिश्रम करें, और लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया जाए। लक्ष्य निर्धारित कर जो कार्य करता है ,निश्चित ही सफलता उसको मिलती है। चरण चूम लेती है खुद आके मंजिल ,मुसाफिर अगर अपनी हिम्मत ना हारे। कठिन परिश्रम करने वालों के लिए दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नहीं है ।इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जय किशोर गुप्त उर्फ टुनटुन तथा संचालन फतेह बहादुर गुप्त ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ पी एल गुप्ता ने सीआईएसएफ की उपनिरीक्षक कुमारी नेहा गुप्ता को अंग वस्त्र ,बुके तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव उर्फ दीपू,ग्राम प्रधान रतनपुरा जय किशोर गुप्त उर्फ टुनटुन, फतेह बहादुर गुप्त, सुरेश कुमार ,विनोद कुमार गुप्त, अमित कुमार मौर्य, रमेश कुमार गुप्त, दुर्गेश कुमार गुप्ता इत्यादि प्रमुख थे। समारोह स्थल पर पहुंचते ही डॉक्टर पी एल गुप्ता को फूलमाला पहना करके जबरदस्त ढंग से स्वागत किया गया। लव्ध प्रतिष्ठित शल्य चिकित्सक से सम्मान प्राप्त करने के बाद कुमारी नेहा गुप्ता काफी भाव विह्लल हो गई।

