दयानन्द बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक अशोक आर्य के बड़े भाई नन्दलाल गुप्ता का निधन

मऊ। दयानन्द बाल विद्या मंदिर प्रबंधक अशोक आर्य के बड़े भाई, नगर के निजामुद्दीनपुरा निवासी मिठाई व्यवसायी मनीष कुमार गुप्ता के पिता व जनपद के वरिष्ठ पत्रकार आनन्द कुमार के बड़े पिता नन्दलाल गुप्ता 82 वर्ष का रविवार को सायंकाल निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके पैतृक आवास पर पंहुच लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 08 बजे नगर के ढेकुलियाघाट स्थित तमसा तट के किनारे सर्वेश्वरी मुक्ति धाम पर किया जाएगा। अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

