मंत्री नंदी ने एसपी को दिया निर्देश, जितने भी माफिया और उनके सहयोगी हैं उन्हें गिरफ्तार कर कार्यवाही करें
मऊ, 17 फरवरी, 2019 उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जनपद मऊ नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और माह दिसम्बर में कार्यालय द्वारा प्रेषित पत्रों की समीक्षा बैठक रानीपुर ब्लाक के सभागार में सम्पन्न हुई।
उक्त अवसर पर मंत्री द्वारा समस्त विभागों की समीक्षा की गयी समीक्षा में खराब प्रगति मिलने पर सम्बन्धित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा सख्त निर्देश दिया गया कि जिस अधिकारी से सम्बन्धित जो भी समस्यायें है वह उसका निस्तारण जल्द से जल्द करा लें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें, नही तो आपके खिलाफ विभागीय कार्यवाही कर दी जायेगी। उक्त अवसर पर प्रगति रिपोर्ट पर समीक्षा करते हुए श्री नंदी ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार जो भी प्रकरण लम्बित है उसको जल्द से जल्द पूर्ण करा लें नही तो इसके जिम्मेदार आप खुद होंगे। कहा कि तहसील दिवस एवं थाना दिवस में जो भी शिकायते आती है उसका निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिये तथा निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को सूचित भी करने के निर्देश दिये। उक्त बैठक में पुलिस विभाग महिला हेल्प लाइन, थाना दिवस से सम्बन्धित जितने भी प्रकरण लम्बित है उसका निस्तारण करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिये। उक्त अवसर पर जिला अबकारी अधिकारी के कार्य में काफी लापरवाही मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा उनसे सम्बन्धित जो भी कार्य उसको गुणवत्तापूर्ण ठंग से करने के सख्त निर्देश दिये। मंत्री द्वारा समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को जिला चिकित्सालय में पानी की व्यवस्था, शौचालय की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता को ठीक कराने तथा डाक्टरों द्वारा बाहर से किसी प्रकार की दवा न लिखने के सख्त निर्देश दिये। मंत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि जितने भी माफिया है या जो भी उनका सहयोगी है उनको गिरफ्तार कर कार्यवाही करें। मंत्री द्वारा बताया गया कि लेखपालों द्वारा जितनी भी निस्तारण रिपोर्ट आती है। उसकी जॉच उच्चाधिकारी स्वयं करें क्योकि निस्तारण के बाद भी शिकायतें आई0जी0आर0एस0 पर आती रहती है कि निस्तारण नही हुआ है अतः इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें।
उक्त अवसर पर चिकित्सा विभाग, मुख्य राजस्व, बन्दोबस्त चकबन्दी, जिला मनोरंजन कर, जिला अबकारी, जल निगम, लोक निर्माण, शिक्षा विभाग, पंचायत राज, समाज कल्याण, कृषि, गन्ना, जिला पूर्ति, उपयुक्त श्रम, कार्यक्रम, प्रोबेशन, विकलांग, खेल, जिला सेवा योजन, जिला अल्प बचत, जिला खादी ग्राम उद्योग सहित सभी विभागों की समीक्षा की गयी।
उक्त अवसर पर जम्मू कश्मीर में हुए आंतकी हमलें में शहीद जवानां के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, मुख्य चिकित्साधिकारी सतीश सिंह, परियोजना निर्देश, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें

