अपना जिला

नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मऊ। वैश्य रत्न यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नागरिक व उड्डयन एवं स्टैम्प शुल्क मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के शुभअवसर पर निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 12 जुलाई 2018 को स्थानीय मुन्नीदेवी सरस्वती विद्या मंदिर, बड़ा पोखरा,मऊ मे आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ उर्मिला जायसवाल, अध्यक्ष जिला पंचायत-मऊ ने किया। इस कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों का निःशुल्क नेत्र व दांत चिकित्सा परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने उचित परामर्श के साथ दवा, टूथपेस्ट, ब्रश एवं टंग क्लीनर का वितरण भी किया। कार्यक्रम में जिन चिकित्सको का सहयोग रहा उनमें प्रमुख है-डाँ रघुनंदन अग्रवाल, नेत्र चिकित्सक, डॉक्टर रूचि अग्रवाल,डाँ मीनाक्षी वर्मा, डॉ मुकेश वर्मा, डॉ आशीष बरनवाल, डॉ प्रवीण उपाध्याय, डॉ निवेदिता उपाध्याय।
इस कार्यक्रम के अंत में वैश्य समाज, महिला शाखा की पदाधिकारियों ने बच्चों को फल व अल्पाहार का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से मंडल अध्यक्ष मीना अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा खंडेलवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता, जिला महामंत्री श्रीमती अर्चना बरनवाल, सरला अग्रवाल, राधा जायसवाल, संगीता वर्मा, राधा थरण, ज्योति खंडेलवाल, डॉक्टर नम्रता श्रीवास्तव आदि महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *