जिपं अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल के उत्पीडन के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी
● जिला बंद करके व्यापारी करेंगे आंदोलन
● 14 जुलाई को पीएम, सीएम को सौंपेगे ज्ञापन
मऊ। जनपद के व्यापारी समाज के सदस्यों की बैठक भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता की अध्यक्षता में निजामुद्दीनपुरा स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। इसमें व्यापारी समाज की वरिष्ठ सदस्या एवं अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती उर्मिला जायसवाल पर कुछ तथाकथित लोगों द्वारा जिला पंचायत के ठेकों को लेकर भ्रष्ट एवं अनियमिता तथा गलत दबाव बनाकर उत्पीड़न किये जाने की कटु शब्दों में निन्दा किया गया। तद्क्रम में बैठक में उपस्थित जनपद के कोने केने से आये व्यापारियो ने जिला पंचायत अध्यक्ष के उत्पीड़न की कार्यवाही पर जिला प्रशासन द्वारा लगाम नही कसा गया तो मऊ जिला बन्द करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में 14 जुलाई के आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मा0 आदित्यनाथ जी के आगमन के दौरान पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा जायेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए वैश्य समाज के प्रदेश मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा । उन्होने कहा कि कुछ तथाकथित लोग गलत तरीके से धरना प्रदर्शन करके जिला पंचायत में दबंगई के बल पर ठेके में अनियमितता करके जिला पंचायत अध्यक्ष का उत्पीड़न करना चाहते हैं। इस उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के खिलाफ मऊ जनपद का व्यापारी एवं वैश्य समाज पूरी तरह लामबन्द है। और शीघ्र ही पूरे जनपद के हर चट्टी चौराहे को बन्द कराते हुए मधुबन तहसील मुख्यालय एवं मऊ जनपद मुख्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन करेगा । बताते चले कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सहित जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता का सख्त निर्देश है कि जिला पंचायत के ठेके में किसी तरह की दबंगई या गुण्डई या भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार सख्त कार्यवाही करेगी। इस उत्पीड़न के खिलाफ जनपद का हर व्यापारी एक जुट है और गुण्डई के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष के लिए तैयार है। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाउपाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता, अमिला चेयरमैन प्रतिनिधि अजय गुप्ता, भाजपा नगर महामंत्री एवं सभासद विनोद कुमार गुप्ता, वैश्य समाज के प्रदेश मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, वैश्य समाज के जिला संगठन मंत्री दिलीप कुमार वर्मा एडवोकेट, मुहम्मदाबाद से पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत लालजी वर्मा, वलीदपुर से पूर्व प्रधान संजय गुप्ता, जिलामहामंत्री वैश्य समाज, सोनू बरनवाल, मधुबन अध्यक्ष बबलू ठठेरा, रतनपुरा से उपाध्यक्ष वैश्य समाज नन्द किशोर गुप्ता, मुहम्मदाबाद से भाजपा नेता हरिकृष्ण बरनवाल, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल जी, भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल, चिरैयाकेट से गुलाब चन्द गुप्ता, नौमी गुप्ता, राजकृष्ण दास एडवोकेट, रजनीश प्रजापति एडवोकेट, अमित कुमार श्रीवास्तव, दुबारी से अजय कुमार गुप्ता, पहसा से महेन्द्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मठमुहम्मदपुरा से विजय बरनवाल (काजू), अध्यक्ष मुहम्मदाबाद विजय कुमार जायसवाल, भाजपा नेता लक्ष्मी गुप्ता वलीद पुर, राधेश्याम गुप्ता भीरा, राजेन्द्र गुप्ता रामनगर मोड़, रामचन्द्र गुप्ता पूर्व प्रधान मुहद्दीपुर, घोसी से भाजपा नेता रविन्द्र गुप्ता, भाजपा नेता बृजेश गुप्ता, मधुबन से भाजपा नेता अमित गुप्ता, सहित जनपद से कोने कोने से आये सैकड़ो व्यापारी एवं वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

