दुनिया 24X7

हिंदी के जाने माने साहित्यकार और आलोचक डा. नावमर सिंह का निधन

दिल्ली। हिंदी के जाने माने साहित्यकार और आलोचक, नायाब कविता मर्मज्ञ, साहित्य में दूसरी परम्परा के अन्वेषी हिंदी साहित्य के बड़े रचनाकार हजारी प्रसाद द्विवेदी के शिष्य डॉ नामवर सिंह नहीं रहे। मंगलवार को आधी रात लगभग 11.50 पर, उन्होंने आख़िरी साँस ली। वे एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर ब्रेन हेमरेज का ईलाज लेने के लिए एम्स में भर्ती थे।  इसी वर्ष जनवरी माह में अपने आवास में गिर गए थे जिसके वजह से उनका इलाज चल रहा था। डा. नामवर सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के जीयनपुर गांव में जुलाई 1926 में हुआ था। परिजनों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार बुधवार को अपराह्न सम्भवतः एक बजे लोधी रोड शव दाहगृह में होगा। उनके निधन का समाचार सुनते ही साहित्य जगत के देश व विदेश के रचनाकारों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है तथा कहा है कि डॉ नामवर सिंह को कभी भी भुला नहीं जा सकता।

“अपना-मऊ” की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *