नाले पर पटिया न होने की वजह से गाय गिरी काफी मशक्कत के बाद निकाली गई
कोपागंज। नगर पंचायत कोपागंज अन्तर्गत नगर पंचायत के प्रमुख नाले की पटिया जगह जगह टूटी हुई है जिससे आए दिन गायें तथा अन्य जानवर नाले मे गिरते रहते हैं तथा आमजन के लिए भी हमेशा खतरा बना रहता है। वृहस्पतिवार को कोपाकोहना मे नाले मे एक गाय गिरकर बुरी तरह जख्मी थी। समाजसेवी शिक्षक गौरव राय को जब गाय के नाले मे गिरे होने की खबर हुई तो उन्होंने तत्काल शासन प्रशासन को मामले से अवगत कराया, आनन फानन मे नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद गाय को नाले से बाहर निकाला गया, गाय के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। 15 दिन पहले भी नाले मे एक गाय गिरी थी जिसे शिक्षक श्री राय के प्रयासों द्वारा ही निकाला गया था। नाले की टूटी पटिया से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं पर इसकी सुध लेने वाला कोई नही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन सहित नगर पंचायत के चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी से अविलंब ऐसे खतरनाक नालों को पटिया से ढकने की मांग किया है लोगों ने कहा है कि नाले काफी गया है जिसकी वजह से कभी भी भयंकर दुर्घटना हो सकती है।


