मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव BJP में हुईं शामिल, अखिलेश को बड़ा झटका!

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) आज यानी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं.
पार्टी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि – ‘लोकतंत्र में सभी स्वतंत्रत होकर अपनी विचारधारा से जुड़ सकते हैं। देश को बचाना है तो राष्ट्रवाद के साथ चलना है, BJP राष्ट्रवाद के लिए अग्रसर रही है। पार्टी जहां से सुनिश्चित करेगी मैं वहां से लड़ूंगी। मेरे लिए ज़रूरी है कि BJP का परचम लहराए’.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव आज यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं. बता दें कि मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ कैंट विधानसभा से सपा पार्टी के टिकट पर 2017 में चुनाव हार चुकी हैं.
लखनऊ कैंट सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है. 2017 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर रीता बहुगुणा जोशी जीती थीं. इसके बाद हुए उपचुनाव में बीजेपी के ही सुरेश तिवारी विधायक बने. इससे पहले सुरेश तिवारी तीन बार (1996, 2002 और 2007) में भी इस सीट पर बीजेपी का परचम लहरा चुके हैं. 2012 के चुनाव में रीता बहुगुणा कांग्रेस के टिकट पर जीती थीं.
