मोहम्मदाबाद गोहना की नवागत चेयरमैन इंदु देवी के अभिनन्दन की तैयारी ज़ोरों पर
मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ) नवागत चेयरमैन मोहम्मदाबाद गोहना श्रीमती इंदु देवी को नगर पंचायत वासियों द्वारा अपने वोटों के माध्यम से उन्हें नवनिर्वाचित कराने के पश्चात अब नगर पंचायत कार्यालय का सुंदरीकरण जोरों पर चल रहा है। लगातार कई दिनों से नगर पंचायत कार्यालय के विभिन्न कमरों का रंग रोगन एवं साफ सफाई का कार्य प्रगति पर है। शपथ ग्रहण होने के पश्चात नवागत चेयरमैन अपने कक्ष में बैठेंगी। इसको लेकर नगर पंचायत के कर्मी पूरी तरह से इस व्यवस्था में लग गए हैं।
इस बाबत पूछे जाने पर चेयरमैन प्रतिनिधि एवं उनके पुत्र दीपक गुप्ता डायमंड प्रत्येक दिन अपने विभिन्न वार्डों में घूम-घूम कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आप लोगों ने जो सहयोग दिया है वह काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मोहल्लों में जो भी समस्याएं हैं वह प्राथमिकता के आधार पर प्रथम बोर्ड की बैठक के पश्चात शुरू करा दी जाएगी।

