अपना जिला

मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत में 38585 मामलों का निस्तारण

6 करोड़ 49 लाख 51 हजार 81 रुपये वसूला गया जुर्माना

मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वावधान में रविवार को दीवानी न्यायालय,मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन का किया गया। जिसमें कुल 38 हजार 585 मामलों का निस्तारण करते हुए 6 करोड़ 49 लाख 51 हजार 81 रुपये का जुर्माना जमा कराया गया। वहीं कुल 1 करोड़ 34 लाख 37 हजार 915 रु का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा 08 मामलों का निस्तारण किया गया। न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा में 40 मामलों का निस्तारण कर रु 1 करोड़ 61 लाख 56 हजार की क्षतिपूर्ति पीड़ितों को दिलायी गयी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 23 वादों का निस्तारण किया गया। परिवार न्यायालय प्रथम एवं परिवार न्यायालय द्वितीय द्वारा कुल 55 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया।
अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम ने 03 मामले का निस्तारण किया। पॉक्सो कोर्ट द्वारा 28 मामलों का निस्तारण करते हुए 14000 रु0 का अर्थदंड जमा कराया। अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट नम्बर-4 ने 115 विद्युत सम्बन्धी मामलों का निस्तारण किया। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 2650 मामलों का निस्तारण करते हुए 1262680 रु0 का अर्थदंड जमा कराया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन ने 285 मामलों का निस्तारण करते हुए 11966576 रु0 की धनराशि जमा करायी गयी। सिविल जज सि0डि0/एफ.टी.सी. द्वारा 321 मामलों के निस्तारण किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मधुबन ने कुल 70 मामलों का निस्तारण किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट,मऊ ने 556 मामलों का निस्तारण किया तथा 145890 का अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज जू0डि0 मुहम्मदाबाद गोहना ने 95 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जू0डि0 एफ.टी.सी. महिला उत्पीड़न ने कुल 26 मामलों का निस्तारण किया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 86 मामलों का निस्तारण किया। स्थायी लोक अदालत,मऊ ने 02 मामलों का निस्तारण किया, वही उपभोक्ता फोरम द्वारा 04 मामलों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा 339 मामलों में निस्तारण किया एवं रु0 32750298 बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व न्यायालय द्वारा 33006 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान किया गया। बी.एस.एन.एल ने कुल 27 वादों का निस्तारण किया 77559 रु0 की बकाया राशि प्राप्त की। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा 171 मामलों का निस्तारण किया एवं नगर पालिका द्वारा 229 मामलों का निस्तारित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *