पूर्वांचल एक्सप्रेस पर मजदूर का ट्रैक्टर से दबकर मौत

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना-करहां मुख्य मार्ग के बीच सुरहुरपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को सुबह ट्रैक्टर के टैंकर का पानी लेकर जा रहा मजदूर अचानक ट्रैक्टर समेत पानी लेकर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। मृतक 28 वर्षीय रामाशीष चौहान पुत्र मार्कंडेय चौहान निवासी ग्राम सभा रैकड़ कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक मुहनदाबाद गोहना राजकुमार सिंह एवं कोतवाल शैलेश सिंह ने शव को लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पहुंचकर जाम करने के लिए ले जा रहे ग्रामीणों को रोककर समझाया। मृतक रामाशीष ट्रैक्टर के टैंकर वाले पानी को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए सुररहुपुर के पास बनाया गया प्लांट से लेकर जा रहा था। अभी वह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चढ़ ही रहा था कि इसकी गाड़ी पलट गई,जिससे दबकर इसकी मौत हो गई। जानकारी पर उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना मनोज तिवारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा शासन से मिलने वाली अहेतुक सहायता को भी दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

