एमपी कॉलेज को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर कुल 6 को विषयों को मिली मान्यता
(फतेहबहादुर गुप्ता)
रतनपुरा/मऊ। अनुशासन, पढ़ाई एवं परीक्षा की शुचिता का आदर्श कायम रखने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम स्नातकोत्तर महाविद्यालय भुड़सुरी, रतनपुरा, मऊ संबंध वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में स्नातक स्तर पर हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र,भूगोल रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन, राजनीति शास्त्र एवं समाजशास्त्र विषयों का पठन-पाठन हो रहा था। सत्र 2018 -19 में इस महाविद्यालय को शासन से तीन और विषयों प्राचीन इतिहास, शिक्षा शास्त्र और गृह विज्ञान की मान्यता प्राप्त हुई है। अब इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर 10 विषय एवं परास्नातक स्तर पर तीन विषय भूगोल ,हिंदी एवं समाजशास्त्र के पठन पाठन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। महाविद्यालय में छात्र एवं छात्राएं साथ-साथ पढ़ते हैं, यहां का अनुशासन, न्यायप्रियता, पारदर्शिता एवं परीक्षा में शुचिता सराहनीय है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एडेड कॉलेजों में इस स्नातकोत्तर महाविद्यालय का अपना महत्वपूर्ण स्थान है। स्नातक स्तर पर प्राचीन इतिहास, शिक्षा शास्त्र एवं गृह विज्ञान के विषयों में सीमित सीटें हैं ,अभिभावक शीघ्रता शीघ्र अपने संबंधित का प्रवेश करा लें , स्नातकोत्तर स्तर की सभी विषयों की सीटें भी सीमित हैं, में प्रवेश लेने शीघ्रता की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय एवं शासन से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी भी कार्य हेतु छात्र- छात्राओं से धन उगाही का कार्य कभी भी इस कॉलेज में हुआ है, ना होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि ग्रामीण अंचल में स्थित इस महाविद्यालय का केवल एक ही लक्ष्य है कि यहां से योग्यतम छात्र-छात्राएं परीक्षा उत्तीर्ण करके अपने ज्ञान के प्रकाश से समाज को आलोकित करे।
