प्रधानमंत्री मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा
मऊ। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि कल दिनांक 29 जनवरी,2019 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे प्रधानमंत्री द्वारा तालकोटा स्टेडियम, नई दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा 2.0 परीक्षा की बात पी0एम0 के साथ नामक कार्यक्रम के दौरान छात्रों से बातचीत की जायेगी। उक्त कार्यक्रम का प्रसारण टेलीविजन एवं रेडियों पर किया जायेगा। जिसमें विद्यालय के छात्र एवं उनके अभिभावकों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है।

