मऊ जनपद में एमएलसी चुनाव में 1710 वोट में 1692 वोट पड़ा

मऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (स्थानीय प्राधिकारी ) आजमगढ़-मऊ निर्वाचन-2022 हेतु शनिवार को केवल मऊ जनपद में सुबह प्रातः 08 बजे से 04 बजे तक संपन्न हुए मतदान में कुल 1710 वोट में से 1692 वोट पड़ा। जो 98.95 प्रतिशत है। अलग अलग क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने वोट का प्रयोग किया। यहां पर भारतीय जनता पार्टी अरूण कांत यादव से समाजवादी पार्टी से राकेश यादव गुड्डू व निर्दल विक्रांत सिंह रिशु सहित दो अन्य निर्दल चुनाव मैदान में है। अब देखना होगा कि मऊ और आजमगढ़ की वोटों की गिनती के बाद कौन मऊ आजमगढ़ क्षेत्र का प्रतिनिधि होता है।
संपन्न हुए मतदान में अलग-अलग विकासखंड का विवरण देखे तो बडरावं ब्लॉक में कुल 166 वोट पड़ा। वहीं दोहरीघाट विकासखंड में 188 वोट, घोसी विकासखंड में 168 वोट, फतेहपुर मंडाव विकासखंड में 197 वोट, रतनपुरा विकासखंड में 172 वोट, कोपागंज विकासखंड में 212 वोट, मोहम्मदाबाद गोहना विकासखंड में 210 वोट, रानीपुर विकास खंड में 211 वोट, विकास खंड परदहां में 127 वोट और नगर पालिका परिषद मऊ के पोलिंग बूथ पर कुल 41 वोट पड़ा। आंकड़ों की बात अगर अलग अलग करें तो पुरुष का कुल वोट 973 है जिसमें 958 वोट की पोलिंग हुई। वहीं महिला 737 वोट में कुल 734 वोट की पोलिंग हुई। कुल 1710 वोट में 1692 वोट की पोलिंग हुई जो 98.95 प्रतिशत है।


मतदान के समय मऊ के जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ कई बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक एवं सुचारू रूप से चलता पाया। जिलाधिकारी के कड़ा निर्देश के चलते मतदान स्थल पर कोई भी बाहरी व्यक्ति बूथ के अंदर प्रवेश न कर सका। तथा मतदाताओं की अच्छी तरह से जांच पड़ताल के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया गया। डीएम के निर्देश के चलते कोई भी मतदाता बूथ के अंदर मोबाइल, पेन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ अंदर प्रवेश न कर पाया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के कर्मियों को निर्देश दिए कि मतदान के दौरान मत की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें एवं एक बार में सिर्फ एक ही मतदाता को अंदर प्रवेश करने दें।


