MLC AK शर्मा ने दिव्यांग अभिषेक के हौसलों को किया सलाम, बोले हर सम्भव करेंगे मदद
(आनन्द कुमार)
मऊ। तुम कोशिशें हजार करो पर किसी को हंसा ना सको, तो तुम्हारी कोशिश किस काम की, उसने सिर्फ हौंसला ही दिया और वह मुस्कुरा उठा, कुछ तो फर्क होगा उनमें-तुममे। जी हां किसी के दर्द भरे जिंदगी के लिए किसी का आश्वासन ही उसके चेहरे पर मुस्कान ला दे तो उस आश्वासन में कुछ न कुछ दम और कुछ न कुछ हुनर तो होगा ही। ऐसा ही हुआ 28 मार्च को काझा खुर्द गांव में भाजपा के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा के घर जहां पर एक ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनों पैर सदैव के लिए गवा चुके अभिषेक पांडेय के साथ। एमएलसी श्री अरविंद शर्मा से मिलकर अपनी दर्द भरी दास्तां बताते हुए जैसे ही उनके हाथ अभिषेक के सर पर पड़ा तो मानो अभिषेक के चेहरे की रंगत ही बदल गई अभिषेक के द्वारा तथा उनके साथ गए लोगों के द्वारा श्री शर्मा ने एक एक बात बड़ी बारीकी से सुना और उस पर जब अपना आश्वासन दिया तो अभिषेक के चेहरे के साथ-साथ वहां मौजूद सभी के चेहरे खिलखिला उठे।

आपको बताते चले कि जनपद के ब्लाक परदहा के ग्राम परसपुरा निवासी दिव्यांग यक्ष लक्ष्मण पाण्डेय के पुत्र अभिषेक पाण्डेय जो एक ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनो पैर गंवा चुके हैं। अभिषेक ने भाजपा नेता एमएलसी एके शर्मा जी से 19 फरवरी 2021 को सोसल मीडिया के फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से मिलने की अपील किए। जिसको गंभीरता से लेते हुए श्री शर्मा के पीए ने अभिषेक की बात एमएलसी एके शर्मा से बताई। उन्होंने अभिषेक से मिलने की इच्छा जाहिर करते हुए अपने पीए और भाई को मुलाकात हेतु उसकी दिव्यांगता को जानने के बाद होली के समय मऊ जाने पर बुलाने के लिए कहा। पीए ने 20 फरवरी को फोन करके अभिषेक से श्री शर्मा की बात कही।

होली पर श्री शर्मा जैसे घर आए उनके पीए व भाई ने अभिषेक पाण्डेय व उनके परिजनों को अपने गांव आने को कहा। दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय के साथ उनके पिता और मिशन शक्ति की समाजसेवी विनिता पाण्डेय और भाजपा की महामंत्री समाजसेवी नुपूर अग्रवाल भी दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय को लेकर श्री शर्मा के पैतृक गांव काझा पहुंचे और वहां जाकर एमएलसी श्री शर्मा से अभिषेक की मुलाकात कराई। विनीत पाण्डेय और नुपूर अग्रवाल ने एमएलसी एके शर्मा से विनम्र निवेदन किया कि अभिषेक की दिव्यंगता को देखते सरकारी नौकरी की अपील की ताकि अभिषेक किसी के उपर बोझ बनकर जीवन व्यतीत न करना पड़े और आत्मनिर्भर बन अपने जीवन में अपने सारी परेशानियों को खत्म कर सके। शर्मा ने दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय को भाई भी स्वीकार करते हुए कहा कि वे हर सम्भव मदद करेंगे। अभिषेक के बातो और हिम्मत साहस धैर्य को देख काफी खुश और प्रभावित हुए। वहां लोग अभिषेक के हिम्मत के मुरीद हो गए। उम्मीद है जल्द ही दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय की सारी परेशानियां खत्म होगी।और वो खुशी से जीवन व्यतीत करेंगे। अभिषेक ने मिशन शक्ति की टीम विनिता पाण्डेय और नुपुर अग्रवाल का आभार व्यक्त किए।
अभिषेक ने कहा कि एमएलसी सर ने पूर्ण आश्वासन दिए हैं कि पूरा प्रयास किया जाएगा। अभिषेक ने कहा सर #मऊकीमुस्कान की जो मुहिम आपने चलाई है। वो काबिले तारीफ है। इतना कहते ही एमएलसी सर ने हमें बोले आपके चेहरे पर भी मुस्कान लाने का प्रयास ही नहीं बल्कि पूर्ण रूप से लाऊंगा। आप चिन्ता न करें और मैं खुल के अपने दिल की बात तकलीफ़ दर्द उनके सामने रखा और उन्होंने पूरा भरोसा भी दिए और साथ में इंडिया रिकार्ड, एशिया रिकार्ड, वर्ल्ड रिकार्ड बुक में नाम शामिल और मेरे हिम्मत को सराहते हुए सर पे हाथ रख के आशीर्वाद देते हुए मेरे उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दिए। कहा कि वहां के सभी युवाओं और लोगों का जो प्यार सम्मान और आशीर्वाद मिला उसे पाकर अभीभूत हो गयाऔर आंखें नम हो गई है। दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय की उम्मीद जग गई है।और वो बहुत खुश भी हैं।

