पुण्य स्मरण

पं. अवधेश द्विवेदी का ब्रह्मभोज कार्यक्रम (आज) 30 मार्च को खण्डेयरायपुर में

मऊ। जिला सहकारी बैंक के सेवानिर्वित मुख्य प्रबंधक एवं खण्डेरायपुर के पूर्व प्रधान तथा ब्राह्मण एकता परिषद के पूर्व सदस्य पं. अवधेश द्विवेदी का ब्रह्मभोज कार्यक्रम 30 मार्च 2021, सायं को खंडेरायपुर पोस्ट बगली पिजड़ा, मऊ स्थित आवास पर आयोजित है।
स्वर्गीय अवधेश द्विवेदी ने सामाजिक जीवन में एक संपूर्ण आदर्श और ईमानदार व्यक्तित्व के बारे में जाने जाते हैं। उनके निधन से समाज का एक अपूरणीय क्षति हुआ है। अपने सरकारी सेवाकाल व ग्राम प्रधान रहते हुए उन्होंने अपनी आदर्श कार्यशैली की अमिट छाप छोड़ी है। अपने मृदुल स्वभाव से वे लोगों में काफी लोकप्रिय थे।
उनके पुत्र शिब्ली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष पं. अखिलेश द्विवेदी एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित मिथिलेश द्विवेदी ने बताया कि पिताजी का श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम 30 मार्च 2021 को गांव पर आयोजित है उन्होंने अपने शुभचिंतकों शुभेच्छु एवं ग्राम वासियों से श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में सायं काल पहुंचने को निवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *