शोक संदेश

ज्ञान ट्रेडर्स के मालिक वेद प्रकाश गुप्ता का निधन

मऊ। ज्ञान ट्रेडर्स के मालिक वेद ज्ञान ट्रेडर्स के मालिक वेद प्रकाश गुप्ता का सोमवार को निधनप्रकाश गुप्ता का सोमवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे।
जानकारी के मुताबिक नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित ज्ञान ट्रेडर्स के मालिक युवा व्यवसायी वेद प्रकाश गुप्ता इधर कुछ दिनों से बीमार थे। उनको नगर क्षेत्र के एक अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालात में सुधार न होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को पीजीआई जाते समय जैसे ही उनका एंबुलेंस फैजाबाद के पास पहुंचा उनकी हालत में और गड़बड़ी होने लगी और थोड़ी देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु का समाचार सुनते ही परिजन बेसुध हो गए। किसी तरह वे एंबुलेंस से ही पार्थिव शरीर मऊ लेकर वापस आए। उनका शव सहादतपुरा स्थित आवास पर रखा गया जहां से लोग गाजीपुर अंतिम संस्कार के लिए ले कर गए।
हंसमुख, मिलनसार वेद प्रकाश गुप्ता के असमय निधन से जनपद के व्यवसायी, मुहल्ले वासी, मित्र, शुभचिंतक सभी स्तब्ध हैं। उधर उनके पिता की ही तबियत खराब है जिनका उपचार लखनऊ में चल रहा है।
विनम्र श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *