अपना जिला

MLC एके शर्मा के सहयोग से ABVP मऊ के कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर किया जा रहा है सेवा कार्य

मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला- मऊ के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के विभिन्न नगर केंद्रों पर गांवो एवं बस्तियों में जाकर  MLC ए. के. शर्मा के सहयोग से जरुरतमंद लोगों को दवा वितरण का कार्य, आक्सीजन लेवल जांच एवं शारीरिक तापमान जांच करने का कार्य निरन्तर किया जा रहा है एवं उन्हें वैक्सीनेशन के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। सेवा कार्य के इस दौर को लेकर नगर उपाध्यक्ष श्याम जी उपाध्याय ने MLC ए.के शर्मा का इस सेवा कार्य में सहयोग करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश व समाज में जब भी कोई आपदा एवं महामारी आती है तो सदैव लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती है और यह कोरोना नामक महामारी जब तक है तब तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विभिन्न माध्यमों से सेवा कार्य करते रहेंगे। वहीं संगठन मंत्री अनूप भारत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद मऊ के कार्यकर्ता आगामी दिनों में भी निरंतर इसी प्रकार सेवा कार्य करते रहेंगे और किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य सेवा से वंचित लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं भी उपलब्ध कराने का प्रयास करते रहेंगे।
इस सेवा कार्य में विभिन्न नगर केंद्रों से ओमकार सिंह, आशुतोष यादव, सुरज मल्होत्रा, राघवेन्द्र सिंह, आनन्द, आयुष, राज मल्होत्रा, शिवम् गुप्ता, शुभम गुप्ता, आदित्य पांडे, सुधाकर सिंह, अभय पांडे, संस्कार, सचिन, धर्मेंद्र मौर्या, राहुल मौर्या आदि अन्य विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निरंतर सेवा कार्य में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *