जन आरोग्य मेले में 64 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन । बीते जनवरी माह से ही बंद चल रहें मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला की शुरुआत एक बार फिर से की गई है । रविवार को एक लंबे अंतराल के बाद स्वास्थ्य केंद्रों पर इसका आयोजन किया गया । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन पर आयोजित इस मेले में कुल 64 मरीजों का उपचार किया गया एवं उन्हें उचित परामर्श के साथ मुफ्त में दवाइयां दी गई । मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में होम्योपैथ, आयुर्वेद एवं एलोपैथ तीनों विभाग के चिकित्सक उपलब्ध रहें । इस अवसर पर डॉ शिवानंद राम, डॉ नरेंद्र गौतम, डॉ कन्हैया त्रिपाठी, श्रीराम शर्मा, रामप्रकाश यादव, अशोक, शोभा, मीरा, बिंदु, उमेश आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहें ।

