मऊ पुलिस की काबिले तारीफ पहल
मऊ में यातायात व्यवस्था को आसान बनाने के लिए मऊ पुलिस द्वारा लगातार पहल की जा रही है…इसी क्रम में जिले में पिछले कई दिनों से यातायत रैलियां निकालकर लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा रहा है…बीते दिनों एसपी ललित कुमार सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों की यातायात जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…
इस मौके पर एसपी ललित कुमार सिंह समेत कई और पुलिसकर्मी आम जन मौजूद रहें…वहीं दूसरी तरफ मऊ पुलिस के इस पहल लोगों में काफी उत्साह है…लोगों का मानना है कि प्रशासन के इस पहल से जहां यातायात व्यवस्था सुगम होगी वहीं लोगों का समय भी बचेगा.



