नारी सशक्तिकरण के बिना देश का सर्वांगीण विकास असंभव : डा0 नम्रता श्रीवास्तव
मऊ। नारी सशक्तिकरण संकल्पप अभियान के तहत गुरूवार हरदसपुर जुनियर हाईस्कूल विद्यालय पर एक महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी परदहां के सौजन्य से आयोजित किया गया। इसमें हरदसपुर एवं आसपास के गाँवों की महिलाओं को भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों के लिए चलाई जा रही है महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया । गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अस्पताल मऊ की महिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर व गुणवत्ता प्रदान करने, महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत हमारी सरकारें
*प्रधानमंत्री उज्जवला योजना*
*प्रधानमंत्री जन्म धन योजना*
*प्रधानमंत्री मुद्रा योजना*
*प्रधानमंत्री आवास योजना*
*प्रधानमंत्री सौचालय ‘इज्जत घर*
*अन्त्योदय कार्ड*
*विधवा पेंशन*
*विवाह पंजीकरण*
*स्वधार गृह*
*181वुमेन हेल्पलाइन पाॅवर टीम*
*1090 महिला हेल्पलाइन*
*एंटी रोमियो स्क्वाॅड*
*मिशन इंद्रधनुष*
*प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना*
*सुकन्या समृद्धि योजना*
*प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना* एवं *बेटी बचाओ, बेटी पढ़ावो* योजनाएँ चला रही है । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यहीं है कि उपरोक्त योजनाओं को गांव गांव तक विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं व बेटियों तक पहुँचाने व उन्हें लाभान्वित करने का है। डा0 श्रीवास्तव ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं व बेटियों को सशक्त बनाना बहुत जरूरी है । कार्यक्रम को महिला थानाध्यक्षा अनिता सिंह ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की चर्चा की मर्हला कांस्टेबल सरोज यादव ने आत्मरक्षा के गुण सिखाए। बाल विकास परियोजना अधिकारी परदहां मंगला सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मऊ इत्यादि ने योजनाओं की जानकारी दी । अंत में महिला सशक्तिकरण से संबंधित पंपलेट वितरण किया गया ।

