15 अगस्त के पूर्व मऊ से लखनऊ चलेगी इंंटरसिटी : मनोज सिन्हा
गाजीपुर। 15 अगस्त के पूर्व से मऊ से लखनऊ के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा प्रारंभ हो जाएगी। उक्त बातें गाजीपुर जनपद मुख्यालय पर क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान नई वाशिंग लाइन का उद्घाटन करते हुए भारत सरकार के रेल राज्यमंत्री एवं संचार मंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा ने कहा उन्होंने कहा कि मऊ के लोगों की काफी दिनों से मांग थी जिसको देखते हुए यह नई ट्रेन चलाया जा रहा है। यह जानकारी रेलवे परामर्शदात्री मण्डल के सदस्य व पत्रकार श्रीराम जायसवाल ने दी।
श्री राम जायसवाल ने कहा कि यह मऊ के लिए यह काफी गौरव की बात है की मऊ से डायरेक्ट लखनऊ के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के लिए तो कई ट्रेनें थी लेकिन मऊ से सीधे ट्रेन ना होने की वजह से काफी दिक्कतें हो रही थी। उन्होंने रेल राज्य मंत्री मनोज सिंहा के इस घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मऊ की अवाम श्री सिन्हा के इस पहल का स्वागत व आभिनन्दन करती है।


धन्यवाद सर जो आपने मऊ से लखनऊ ट्रेन चलाकर लोगो की दिक्कते दूर की
mau se nahi chalegi ye chalegi to ghazipur ke AUNIHAR Jn. Se direct jo ki mau hote huye azamgarh shahganj Jn. jayegi mau se nhi chalegi
मऊ से ही चलना चाहिए, हां रुट मऊ औड़िहार , जौनपुर , सुल्तानपुर बाया लखनऊ हो सकता है।
Love u sir Plz…Plz chla do krishak se aate jaate mn bhr gya h
टर्मिनल कब तक मऊ में बनेगा
Mau se nhi chalegi apne ghazipur ke AUNIHAR Jn. Se direct chalegi jo ki mau hote huye Azamgarh hote hye shahganj ko jayegi
Thanks a lot sir jee we are highly appreciated you.