अपना जिला

पिपरीडीह में भंडारे का आयोजन 04 अगस्त को

पिपरीडीह/मऊ। विकास खंड परदहां के पिपरीडीह स्थित शिव मंदिर पर कांंवरिया सेवा समिति की बैठक रविवार की सुबह दस बजे हुई। बैठक की अध्यक्षता अमित सिंह एडवोकेट ने की। बैठक में सर्व सम्मति से मुख्य संरक्षण राजन सिंह,अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय,उपाध्यक्ष सुनिल जायसवाल, कोषाध्यक्ष जय हिंद मौर्य तथा व्यवस्थापक राजेश कुमार को चुना गया। बैठक में ही सर्व सम्मति सावन माह में 04 अगस्त दिन शनिवार को बाबा धाम आने जाने वाले कांवरियों के लिए कावड़ मेले तथा निशुल्क भंडारे का आयोजन करने का निर्णय लिया।गया।बैठक में उपस्थित लोगो से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।इस दौरान हर्ष मौर्यं, रजापत, गिरीश, अवनीश, अनिल, धीरेंद्र, संजय, राजू, प्रमोद, मनोज, संतोष, राजू सहीत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *