अपना जिला

मऊ से मनोज राय भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी

Mau news

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह एवं जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता द्वारा भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्र नेतृत्व से परामर्श कर जिला पंचायत जनपद मऊ के अध्यक्ष पद हेतु श्री मनोज कुमार राय जी को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया।
बताते चले कि वार्ड नं0 12 सहरोज से श्री मनोज कुमार राय भाजपा प्रत्याशी के रूप में सर्वाधिक मत प्राप्त कर विजयी हुए। भारतीय जनता पार्टी ने उनके नाम की चयन प्रक्रिया में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया, तत्पश्चात भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्र नेतृत्व से विचार विमर्श कर श्री मनोज कुमार राय जी को सर्वसम्मति से जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। मनोज कुमार राय का परिवार लम्बे समय से राजनीति से जुड़ा रहा है यह पहले भी दो बार जिला पंचायत के सदस्य एवं ब्लाक के प्रमुख रह चुके है। मै आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हॅू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *