संत बाबा सरजू दास आश्रम करजौली के अध्यक्ष अनूप गुप्ता, महामंत्री रवि व कोषाध्यक्ष गौरव चुने गये

मऊ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मध्यदेशीय वैश्य समाज के संत बाबा सरजू दास आश्रम करजौली जनपद मऊ की पावन भूमि पर आश्रम समिति का चुनाव संपन्न हुआ इस चुनाव में सर्वसम्मति से अनूप गुप्ता निवासी अस्तुपूरा मऊ को अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री के रूप में रवि गुप्ता खुरहट मऊ व गौरव कुमार मद्धेशिया मऊ नगर को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में मद्धेशिया समाज मुख्य अतिथि के रूप में बंगाल के प्रसिद्ध उद्योगपति बजबज यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जगन्नाथ मद्धेशिया ने आश्रम के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के नेतृत्व में आश्रम विकास के नये आयाम स्थापित करेगा। अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जो दायित्व सौंपा है उसका ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से पालन करूंगा। पूर्व चेयरमैन चुनाव अधिकारी गुलाब चंद गुप्ता, अखिल भारतीय मद्धेशिया सभा मऊ जनपद के जिला अध्यक्ष गिरीश चंद मद्धेशिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष मयंक मद्धेशिया, सभासद विनोद गुप्ता, मनीष गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, महेंद्र मद्धेशिया आश्रम के पूर्व अध्यक्ष कुबेर गुप्ता सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।





