अपना जिला

मऊ में मुख्तार के करीबी के 60 करोड़ रूपये के प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मऊ। जिला प्रशासन इन दिनों अपने सख्त रूप में है। वह शासन की मंशा के अनुरूप अवैध तरीके से कार्य कर पूंजी बनाने वालों के खिलाफ पूरी सख्ती से पेश आ रही है। मऊ के जिलाधिकारी अरूण कुमार के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन मऊ सदर के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश मिश्रा द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति का निवेश कर यश विक्रम अनीता देवी प्रीति वर्कशीट इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर विजय कुमार आदि के नाम से लगभग 60 करोड़ रूपये मूल्य की भूमि, जिसे प्रशासन का कहना है कि यह अवैध आय के द्वारा खरीद कर अवैध तरीके से अवैध कॉलोनी और प्लाटिंग की गई है। जिसे भारी फोर्स लगाकर बुल्डोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। मऊ नगर के आफिसर्स कालोनी के आगे लगभग 5 एकड़ में वाराणसी-गोरखपुर मार्ग से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित गाटा संख्या 163, 164, 170 आदि भूमि की कुल रकबा बाजारू मूल्य लगभग 60 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। जिला प्रशासन इस अवैध प्लाटिंग और कॉलोनी विकसित करने वालों को चिन्हित करने का काम कर रही है। जिनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, क्षेत्राधिकारी नगर धन्नजय मिश्रा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तथा इंजीनियर विनियमित क्षेत्र व भारी संख्या में पुलिस फोर्स वन पालिका कर्मी मौजूद रहे। नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि अवैध कॉलोनी में जमीनों की जांच हेतु राजस्व टीम को दिया गया, तथा निर्देश दिया कि पहले के अभिलेखों से जांच कर लें कि सरकारी भूमि की हेराफेरी तो नहीं की गई है यदि की गई है तो मुकदमा दर्ज होगा और जो भी इसमें शामिल होंगे जेल जाएंगे। हिन्दु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *