अपना जिला

पुलिस विभाग के 06 कर्मी सेवानिवृत्त, एसपी ने की विदाई

मऊ। जनपद के पुलिस लाईन सभागार में दिनांक 31.12.2021 को पुलिस सेवा में अपनी नौकरी की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगणों के विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले ने अपने अधीनस्थों को प्रशस्ति पत्र, श्रीमद भागवद गीता व साल देकर भावभीनी विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए। रिटायर होने वालों में प्रमुख रूप से,
1 . उ0नि0ना0पु0 पारसनाथ
2 . उ0नि0ना0पु मंगल सिंह
3 . उ0नि0ना0पु0 अमर देव सिंह
4 . उ0नि0ना0पु0 विपिन विहारी मिश्र
5 . मु0आ0ना0पु0 हरेराम सिंह
6 . मु0आ0ना0पु0 नन्द किशोर सिंह

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रामाकान्त पाण्डेय, प्रधान लिपिक श्री राजहंस सिंह व काफी संख्या में पुलिस कर्मचारीगण एवं निम्नलिखित समस्त सेवानिवृत अधीकारी, कर्मचारीगण व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *