मऊ प्रशासन

06 शातिर अपराधियों पर लगा गैंगस्टर, 02 गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा दिनांक 02.11.2022 को, 06 शातिर अपराधियों मो0 रजा पुत्र मंजूर अहमद, आरिस पुत्र गुलजार अहमद निवासीगण महरूपुर थाना मुहम्मदाबाद मऊ, प्रिंस सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह निवासी पड़हा पट्टी थाना मुहम्मदाबाद मऊ, हंसराज सिंह पुत्र विजयमल सिंह निवासी बरहदपुर थाना मुहम्मदाबाद मऊ, विशाल राजभर पुत्र सगदीन निवासी सालेहपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ व आकाश चौहान पुत्र वीरेन्द्र निवासीगण अलियाबाद कटाई थाना जीयनपुर आजमगढ़ का मोटरसाईकिल चोरी करने का एक सक्रिय गिरोह है, इस गिरोह का गैंग लीडर उक्त मो0 रजा है जो उपरोक्त अपने सदस्यों के साथ मिलकर अपने व अपने गिरोह के आर्थिक भौतिक व बुनियादी लाभ के लिये मोटरसाईकिल चोरी व अन्य अपराध कारित करते हैं। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 582/22 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही साथ आज दिनांक 03.11.2022 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर भोतकोल मोड़ के पास से उपरोट मो0 रजा व आकाश चौहान को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *