एक व्यक्ति गिरफ्तार, कब्जे से मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्वक लदे 03 गोवंश बरामद
मऊ। थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.11.2022 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर जोगापुर अस्पताल के पास से मैजिक (यूपी54 टी9290) वाहन में क्रूरतापूर्वक लादकर ले जा रहे 03 राशि गोवंश को बरामद कर वाहन चालक सतेन्द्र यादव पुत्र रामबदन निवासी बेलौआ थाना हलधरपुर मऊ को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 342/22 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

