लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। थाना हलधरपुर क्षेत्रान्तर्गत बड़ागांव में युवक की लाठी डंडे से मारपीट के उपरान्त हुयी मृत्यु मामलें में वांछित अभियुक्त को दिनांक 18.08.2021 को थाना हलधरपुर पुलिस द्वार देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान बलौझा मोड़ से मु0अ0सं0 248/21 धारा 34,342,304 भादवि0 में वांछित उदयभान पुत्र सुकई निवासी बड़ागांव चतरिया थाना हलधरपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।




