अपना जिला

मऊ में कटान पीड़ितों से मिले प्रवीण कुंवर सिंह शुभम्, आधारभूत सुविधाएं देने का दिलाया भरोसा

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के लोकया में बिन्टोलिया के परिस्थापित 30 कटान पीड़ितों से मिल कर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् ने उन्हें सभी बुनियादी सुबिधाओ से सुसज्जित करने का भरोसा दिलाया । तथा त्वरित रूप से शुद्ध पेय जल मुहैया कराने के लिए हैन्डपम्प की व्यवस्था कराया । बता दे कि एक साल पूर्व बिन्टोलिया के 30 परिवार घाघरा के कटान के जद में आकर बेघर हो गया था । जिन्हें परिस्थापित करने के लिए प्रशासन ने पैमाइश कराते हुए जमीन तो उपलब्ध करा दिया लेकिन पेयजल ,विद्युतीकरण ,रोड़, आवास आदि बुनियादी सुविधाओं से बंचित रहें । इस मामलें को गम्भीरता से लेते हुए ब्लाक प्रमुख मीनू सिंह के पति प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् लोकया पहुंच कर कटान पीड़ितों के दर्द से अवगत हुए । पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही यहां रोड़, विद्युतीकरण, पेयजल ,आवास की क्षेत्र पंचायत व्यवस्था करेगा । उन्होंने ने कटान पीड़ित परिवारों के पात्र सदस्यों को पेंशन मुहैया कराने के लिए बीडीओ विजय कुमार सिंह को जांच कराते हुए सरकार के मंशा के क्रम में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया । इस दौरान उन्होंने कहां कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है । इस अवसर पर रामबली,अमित मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता सहित कटान पीड़ित मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *